Skip to main content

Posts

मर्दाना ससुर, हवस, रंगीन कहानियाँ, रसीली… मोदी सरकार ने बैन किए पोर्न-अश्लील सामग्री परोसने वाले 18 OTT प्लेटफॉर्म

केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 18 ओवर द टॉप (OTT) प्लेटफॉर्म को बंद कर दिया है, यह प्लेटफॉर्म वीडियो माध्यम से लोगों को अश्लील सामग्री परोस रहे थे। इनमें से कुछ पोर्न तक परोस रहे थे। मंत्रालय ने इन्हें बंद करते हुए इनके सोशल मीडिया पेज भी बंद कर दिए हैं। एक प्रेस रिलीज में दी गई जानकारी के अनुसार, “सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने अश्लील, फूहड़ और पोर्न सामग्री प्रकाशित करने वाले 18 OTT प्लेटफॉर्म को ब्लॉक करने की कार्रवाई की है। 19 वेबसाइट, 10 एप (गूगल प्ले स्टोर पर 7, एप्पल एप स्टोर पर 3) और इन प्लेटफ़ॉर्म से जुड़े 57 सोशल मीडिया अकाउंट भारत में ब्लॉक कर दिया गया है।” जिन OTT प्लेटफॉर्म को यह अश्लील सामग्री परोसने के लिए बंद किया गया है, उनके नाम ड्रीम्स फिल्म्स, वूवी, येस्मा, अनकट अड्डा, ट्राई फ्लिक्स, एक्स प्राइम, नियॉन एक्स वीआईपी, बेशरम, शिकारी, खरगोश, एक्स्ट्रामूड, न्यूफ़्लिक्स, मूडएक्स, मोजफ्लिक्स, हॉट शॉट्स वीआईपी, फुगी, चिकूफ़्लिक्स और प्राइम प्ले हैं। मंत्रालय ने बताया है कि इन प्लेटफॉर्म पर परोसे जा रहे वीडियो काफी फूहड़ थे। इनमें महिलाओं को काफी अपमानजनक तरीके से दिखाया
Recent posts

एक का सर्वाइकल कैंसर से निधन, दूसरी का पीलिया से…. कुछ ही घंटों के अंतराल में चली गई दो अभिनेत्री बहनों की जान

                                                            डॉली सोही (साभार: इंस्टाग्राम) सर्वाइकल कैंसर से पीड़ित अभिनेत्री डॉली सोही का आज शुक्रवार (8 मार्च 2024) की सुबह निधन हो गया। वह 48 वर्ष की थीं और काफी समय से सर्वाइकल कैंसर से जूझ रही थीं। इससे ठीक एक दिन पहले यानी गुरुवार (7 मार्च 2024) को उनकी बड़ी बहन अमनदीप सोही का निधन हो गया। अमनदीप सोही भी अभिनेत्री थीं। वह पीलिया से पीड़ित थीं और एक महीने से बीमार चल रही थीं। डॉली एवं अमनदीप के भाई मन्नू सोही ने बताया कि कुछ ही घंटों में दोनों बहनों को खोने से परिवार सदमे में है। उन्होंने बताया, “डॉली का आज सुबह लगभग 4 बजे निधन हो गया। डॉली और अमनदीप दोनों को नई मुंबई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कल अमनदीप का निधन हो गया और अब डॉली का। हम पूरी तरह से तबाह हो गए हैं।”   अमनदीप सोही को लेकर उनके भाई ने कहा था, “यह सच है कि अमनदीप अब नहीं रहीं। उनके शरीर ने साथ छोड़ दिया। उन्हें पीलिया हो गया था, लेकिन हम डॉक्टर से पूछने की स्थिति में नहीं हैं।” अमनदीप को लीवर की समस्या थी। डॉली के परिजनों ने एक बयान जारी कर अभिनेत्री की मृत

‘दंगल गर्ल’ सुहानी भटनागर ने 19 साल की उम्र में दुनिया छोड़ी, दवाइयों के साइड इफेक्ट ने ली जान

सुहानी भटनागर (तस्वीर साभार: सुहानी का इंस्टा अकॉउंट) बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म दंगल में छोटी बबीता का किरदार निभाने वाली एक्स्ट्रेस सुहानी भटनागर का 19 साल की उम्र में निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार थीं और उनका इलाज एम्स में चल रहा था। बहुत कोशिशों के बाद भी डॉक्टर सुहानी को नहीं बचा सके। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले सुहानी के पैर में फ्रैक्चर हुआ था। इसके बाद उन्होंने कुछ दवाइयाँ खाई जिनका उनके शरीर पर गंभीर साइड इफेक्ट देखने को मिले। उनके शरीर में धीरे-धीरे पानी भरता गया और इलाज के बाद भी वो रिकवर नहीं हो पाईं। Actress #SuhaniBhatnagar , #AamirKhan 's #Dangal co-star, has passed away at the age of 19. The young actress was reportedly admitted to the All India Institute of Medical Sciences (AIIMS), Delhi, after a reaction caused by medication. She had been undergoing treatment for fluid… pic.twitter.com/4WPHGswrJy — @zoomtv (@ZoomTV) February 17, 2024 सुहानी का अंतिम संस्कार फरीदाबाद में होना है। उनके परिवार की ओर से अभी कोई बयान नहीं आया है। लेकिन फिल्म जगत में जो कोई

'12th Fail’ के निर्देशक की बीवी ‘गैंगबाज’; जिस पति के पैसे से बिजनेस करती हैं अनुपमा चोपड़ा, उसी से जलती हैं : कंगना रनौत

कंगना रनौत ने विधु विनोद चोपड़ा की पत्नी अनुपमा पर साधा निशाना (फोटो साभार: इंस्टाग्राम/फेसबुक) अभिनेत्री कंगना रनौत ने फिल्म समीक्षक अनुपमा चोपड़ा पर निशाना साधा है। अनुपमा चोपड़ा, फिल्म निर्माता एवं निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा की पत्नी हैं। विधु विनोद चोपड़ा द्वारा निर्देशित फिल्म ’12th Fail’ ने हाल ही में खूब सुर्खियाँ बटोरी। वास्तविक घटनाओं पर आधारित कम बजट में बनी फिल्म ने 52 करोड़ रुपए का नेट कारोबार किया। अब विधु विनोद चोपड़ा ने बताया है कि उनकी पत्नी अनुपमा को भरोसा नहीं था कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा करेगी। अब ये फिल्म IMDb पर सबसे अधिक रेटिंग वाली भारतीय फिल्म बन गई है। अनुपमा चोपड़ा ने अपनी पति को सलाह दी थी कि वो ’12th Fail’ को OTT पर रिलीज करें, थिएटर में रिलीज करने का रिस्क न लें। ये खुलासा खुद विधु विनोद चोपड़ा ने किया है। ‘खामोश’ (1985), ‘परिंदा’ (1989), ‘1942: अ लव स्टोरी’ (1994) और ‘मिशन कश्मीर’ (2000) जैसी फ़िल्में बना चुके विधु विनोद चोपड़ा के सफल फिल्म निर्माता भी हैं। उन्होंने राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित फ़िल्में ‘मुन्नाभाई MBBS’ (2003), ‘लगे रहो मुन्नाभाई’ (2006), ‘3

प्राण-प्रतिष्ठा के लिए जैकी श्रॉफ नंगे पैर गए अयोध्या, नंगे पैर ही मुंबई लौटे: हाथों में राम दरबार-मुख पर जय श्रीराम

                               राम मंदिर में नंगे पैर गए थे जैकी श्रॉफ (तस्वीर साभार: ViralBhyani) बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ की एक वीडियो सामने आई है इसमें वह भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण जी की मूर्ति लेकर नंगे पाँव चलते दिख रहे हैं। उनके साथ इस वीडियो में विवेक ऑबरॉय भी हैं जो पैपराजियों को बता रहे हैं कि जैकी श्रॉफ पूरा रास्ते नंगे पैर गए थे और नंगे ही पैर वापस भी आए हैं। इस दौरान वह जय श्रीराम का नारा देते भी कई बार दिखते हैं और हाथ से कसके राम परिवार को पकड़े रहते हैं।     इससे पहले वो उन्होंने राम मंदिर पहुँचकर मीडिया से बात करते हुए कहा था- “ये मेरा नसीब है। मेरे जैसे चाली का लड़का जो आज इस मुकाम पर आकर खड़ा है। इतने बड़े लोगों के साथ मुझको बुला लिया ये भी मेरे लिए बड़ी बात है। आशीर्वाद मिला है क्योंकि हम भक्त है। भक्त तो भक्त ही रहता है।” #WATCH अयोध्या: अभिनेता जैकी श्रॉफ ने कहा, "हमें बहुत अच्छा लगा...हमें आशीर्वाद मिला है..." pic.twitter.com/Nf4oVUUbX7 — ANI_HindiNews (@AHindinews) January 22, 2024 बॉलीवुड में कुछ अभिनेता समय-समय पर अपनी भगवान के प्रति आस

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में सुष्मिता सेन को दिखी ‘घृणा की राजनीति’

               रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद सुष्मिता सेन को याद आया संविधान (फोटो साभार: इंस्टाग्राम/X) अयोध्या में सोमवार (22 जनवरी, 2024) को एक भव्य कार्यक्रम में निर्माणाधीन मंदिर के गर्भगृह में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों पुरोहितों ने ये प्रक्रिया संपन्न कराई। पीएम मोदी इसके लिए 11 दिनों के अनुष्ठान पर थे। इस अवसर पर उद्योग, राजनीति, मनोरंजन एवं खेल जगत की कई बड़ी हस्तियाँ मौजूद रहीं। जहाँ देशवासी राम के आगमन की खुशियाँ मना रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ सुष्मिता सेन राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से भड़क गई हैं। सुष्मिता सेन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में भारत के संविधान की प्रस्तावना की तस्वीर शेयर की। इसे मूल रूप से एक्टिंग वर्कशॉप चलाने वाले अतुल मोंगिया ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट बना कर शेयर किया था। अतुल मोंगिया कई बड़ी फिल्मों में एक्टिंग वर्कशॉप एवं कास्टिंग डायरेक्टर रहे हैं। उन्होंने इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा था, “मैं अपने देश से प्यार करता हूँ। और, घृणा की किसी भी प्रकार की राजनीति इसे बदल नहीं सकती।” साथ ही उन्होंने AR रहमान का ‘ये जो देश ह

मालदीव में शूटिंग का एक और बॉलीवुड संगठन ने किया विरोध, कहा- वहाँ छुट्टी मनाने भी न जाएँ; ‘जो हमारे खिलाफ होगा हम उसके खिलाफ होंगे’

मालदीव में शूटिंग का बॉलीवुड के एक और संगठन ने किया विरोध (फोटो साभार: Hans India/Strat News) मालदीव के भारत विरोधी रवैए को लेकर ​बॉलीवुड लगातार मुखर है। ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने बॉलीवुड से मालदीव में फिल्मों की शूटिंग नहीं करने की अपील की है। मालदीव की मुइज्जू सरकार के मंत्रियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीयों के विरुद्ध अपमानजनक बातें लिखने और भारतीय सेना को मालदीव से हटाने की बात करने के बाद यह अपील की गई है। ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश श्यामलाल ने कहा है, “मालदीव की सरकार ने भारत सरकार से कहा कि वह 15 मार्च तक सारे फौजी हटा ले। कुछ दिन पहले मालदीव सरकार के मंत्रियों ने भारत के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। इसके बाद भारतीयों ने उनके विरुद्ध ट्रेंड चलाया। मैं AICWA के अध्यक्ष होने के नाते बॉलीवुड सहित भारत की बाकी फिल्म इंडस्ट्री से अपील करता हूँ कि वह मालदीव का बायकॉट करें। वहाँ शूटिंग ना करें। ना ही वहाँ छुट्टी मनाएँ। जो भी हमारे खिलाफ खड़ा होगा हम उसके खिलाफ खड़े होंगे।” #WATCH | Maharashtra | President of All Indian

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)